Purnea

Jan 22 2024, 11:24

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे आडवाणी, खराब मौसम बनी वजह

#lkadvaniwillnotgotoayodhyainramlallapran_pratishtha

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या नहीं जाएंगे।उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया था लेकिन मौसम खराब होने की वजह से आडवाणी इस समारोह में भाग नहीं लेंगे। 96 साल के लालकृष्ण आडवाणी की सेहत को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, रामलाल और आलोक कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया था। तब आयोजकों ने कहा था कि आडवाणी को हर जरूरी मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाएगी। हालांकि, उत्तर प्रदेश में मौसम खराब है और कम तापमान को देखते हुए उनका अयोध्या दौरा कैंसिल कर दिया गया है।

चंपत राय ने किया था अनुरोध

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से पहले महीने मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा था, दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया। चंपत राय ने कहा था कि स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी अभिषेक समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं।. आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में हैं आडवाणी

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर बहुचर्चित रथयात्रा निकाली थी। उनकी मौजूजगी में ही अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने विवादित ढांचा गिरा दिया था।

Purnea

Jan 22 2024, 10:33

भगवान श्री राम के स्वागत में जुटा पूरा देश, ‘श्रीराम, जय राम, जय जय राम’ के जाप से गूंजयान राजधानी पटना

डेस्क : आज अयोध्या में एकबार फिर भगवान श्रीराम का आगमन होने जा रहा है। अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। इधर राजधानी पटना भी रामधुन में रम गया है। शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक में श्रीराम के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में अखंड कीर्तन, अष्टयाम शुरू हो गया है। ‘श्रीराम, जय राम, जय जय राम’ के जाप से पूरा शहर गूंजने लगे हैं।

डाकबंगला चौराहा पर स्थापित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति देखने वालों का तांता बीते रविवार की देर शाम तक लगा रहा। मंत्रोच्चार एवं पूजा पाठ के साथ बांकीपुर विधायक नितिन नवीन व पूजा कमेटी के अध्यक्ष जगजीवन बबलू की मौजूदगी में डाकबंगला चौराहा पर रविवार को 24 घंटा तक चलने वाले अष्टयाम की शुरुआत की। अभिनंदन समिति के बैनर तले सवा लाख दीपकों का वितरण कार्यक्रम देर शाम तक हुआ। शहर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंडारा से लेकर भोग प्रसाद बांटने की तैयारियां की जा रही है। इस्कॉन मंदिर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, विजय नगर मानस मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व विशेष आयोजन के साथ-साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

एलईडी पर सीधा प्रसारण 

शहर के मठ-मंदिरों के साथ-साथ मोहल्लों के अपार्टमेंट भी बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोहों से जुड़ेंगे। इसके लिए अपार्टमेंटों के बेसमेंट और छतों पर बडे़ एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है। अभय अमन सेवा संस्थान के जगत नंदन प्रसाद कहते हैं कि उनके मानसरोवर कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसी तरह राजीव नगर के घुड़दौड़ रोड के अशोक कुमार बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वनशक्ति मंदिर में दीप जलाया जाएगा और भंडारा का आयोजन होगा।

पंचरुपी हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन राजवंशीनगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अष्टजाम सह अखंड कीर्तन रविवार से शुरू हो गया। मनेर(पटना) से आए सुशील व्यास एवं सुपन राय के नेतृत्व में कीर्तन मंडली ने राम नाम कीर्तन शुरु किया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेन्द्र दुबे एवं उपमुख्य पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि अष्टजाम के पहले मंदिर में महावीर जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी। सोमवार सुबह में अष्टजाम की पूर्णाहूति होगी। सोमवार शाम को मंदिर में 11 सौ दीया जलाया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, पुजारी बिरजू मिश्रा, राजेश झा, अजय झा, श्रीकांत झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राजवंशीनगर शिवशक्ति हनुमान मंदिर में रविवार कीर्तन हुआ। मंदिर से जुड़े अशोक सिंह ने बताया कि गुंबद पूजन पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा।

राम की बनाई रंगोली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के बैनर तले सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से चित्र कला व रंगोली कार्यक्रम आयोजित की गयी। इसमें 22 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बिनोद कुमार, महासचिव शशि कुमार, राजेश कुमार जाडिया, मनोज कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, आलोक कुमार, संजय सर्राफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Purnea

Jan 22 2024, 10:32

पटना में ठंड का कहर जारी, नर्सरी से लेकर 8वीं तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र और कोचिंग संस्थान बंद

डेस्क : पिछले कई दिनों से राजधानी पटना सहित पूरा प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में है। कड़कड़ाती ठंड ने पूरा जन-जीवन अस्तवयस्त कर डाला है। पछुआ के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में आज सोमवार को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इधर भीषण ठंड को देखते हुए पटना के जिला दंडाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह प्रतिबंध आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू रहेगा।

डीएम ने कहा कि ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। इसीलिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया जाता है। नौवीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी। 

डीएम ने एसएसपी, सभी एसडीएम, डीईओ, बीडीओ और थानाध्यक्षों को निगरानी का आदेश दिया है। इससे पहले कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने आठवीं तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।

Purnea

Jan 22 2024, 10:31

आज राजधानी पटना की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए पूरा डिटेल

डेस्क : आज देश के लिए बड़ा दिन है। अयोध्या में एकबार फिर भगवान श्रीराम का आगमन होने जा रहा है। अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पहुंच गए है।

इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसे देखते हुए पटना के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पटना के डागबंगला चौराहा व खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को कई जगहों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। सुबह 10 बजे से ही कोतवाली टी से डाकबंगला चौराहा की ओर गाड़ियां नहीं जाएंगी। जीपीओ से इस्कॉन मंदिर जाने वाले ई-रिक्शा व ऑटो को अदालतगंज ईस्ट से वेस्ट भेज दिए जाएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद यातायात शुरू होगा।

खाजपुरा में दबाव बढ़ने पर डुमरा टीओपी से हवाई अड्डा डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में कोई व्यवधान ना हो इसको लेकर यातायात परिवर्तन किया गया है। कोतवाली टी से जंक्शन जाने वाले वाहन जीपीओ गोलंबर व भोल्टास मोड़ से डाकबंगला जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग-बुद्धमार्ग होते हुए गांधी मैदान की ओर भेजे जाएंगे।

पटना जंक्शन से डाकबंगला जाने वाले वाहन पूरब गोरियाटोली एवं पश्चिम जीपीओ गोलम्बर की ओर वाहनों का परिचालन कराया जायेगा। भट्टाचार्या चौराहा से गोरियाटोली की ओर, जमाल रोड उत्तर से जमाल रोड, एसपी वर्मा रोड से डाकबंगला वाले वाहनों को जमाल रोड व स्वामीनन्दन तिराहा से जाने वाले वाहनों को एसपी वर्मा रोड भेजा जाएगा। जीपीओ गोलम्बर से कोतवाली और आर ब्लॉक से आयकर गोलम्बर की ओर व्यासायिक वाहन नहीं चलेंगे। यहां से हार्डिंग रोड या जीपीओ की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा।

Purnea

Jan 21 2024, 19:35

शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को लेकर कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा की

पूर्णिया : शहर के जिला स्कूल मैदान में 22 तारीख के संध्या से एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम को करने की तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में दो बड़े कलाकार शहनाज अख्तर तथा शुभम भास्कर आ रहे हैं।काफी भीड़ होने की संभावना को लेकर कमेटी के सदस्यों ने गहन विचार मंथन किया तथा प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी। यह कार्यक्रम कई मामलों में वृहद कार्यक्रम होने जा रहा है। आज के बैठक में अभी निर्णय लिया गया कि भीड़ संतुलन के लिए रामनवमी शोभा यात्रा के सभी सदस्य व्यवस्था में कोई त्रुटि नहीं होने के लिए उपस्थित रहेंगे।

श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति मधुबनी पूर्णिया द्वारा अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 जनवरी 2024 को संध्या 5:00 बजे से जिला स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य कलाकार प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर, शुभम भास्कर एवं अन्य कलाकार भक्ति मय संगीत का समा बांधेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद श्री दिलीप जायसवाल, सदर विधायक विजय खेमका एवं मेयर विभा कुमारी तथा उपमेयर पल्लवी गुप्ता रहेगी। कार्यक्रम के यजमान नवल किशोर यादव होंगे। कार्यक्रम इस प्रकार है - प्रथम चरण में 5:30 संध्या हनुमान चालीसा, 5:50 में महा आरती होगी उसके बाद 6:20 में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। उसके उपरांत भव्य जागरण कार्यक्रम होगा। इ

स कार्यक्रम के संयोजक मुख्य रूप से नवनीत आनंद उर्फ बंटी यादव एवं रामनवमी शोभा यात्रा के सदस्य गुप्तेश कुमार, मृगेंद्र देव, राजीव राय, सकलदीप राजपाल, वीरेंद्र चौरसिया ,बबलू सहाय, प्रवीण चौरसिया ,मनजीत कुमार, पुलक राय , सुमन सौरभ, राजेश जैन, बबलू केसरी, रतन केसरी, मनोहर सिंह ,संजय मोहन प्रभाकर, रितेश सिंह, विवेकानंद झा समेत कई शामिल है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 20 2024, 16:42

सम्पूर्ण भारत को 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा है,विजय खेमका

पूर्णिया 20 जनवरी | पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने कहा अयोध्या धाम भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान् श्रीराम की श्याम वर्ण अति सुन्दर मन मोहक मूर्ति की स्थापना के उपरांत अब सम्पूर्ण भारत को 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा है |

पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार वह पल आ ही गया जब देश के श्रद्धालु रामभक्त अपने आराध्य रामलला के विराट रूप एवं भव्य मंदिर का दर्शन करेंगे | विधायक ने कहा प्राण प्रतिष्ठा के इस एतिहासिक आयोजन से सम्पूर्ण भारत राम मय हो गया है तथा दुनिया के सनातनियों में उत्साह का माहौल है | विश्व हिन्दू परिषद्, धार्मिक संगठन, रामभक्त टोली सभी गांव एवं शहर के टोला मोहल्ला में रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास अयोध्या से आये पूजित अक्षत सबों को भेंट कर रहे है |

विधायक ने कहा पूर्णिया विधान सभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता अपनी टोली के साथ घर घर जाकर पूजित अक्षत वितरण करने के साथ जगह जगह मंदिरों की साफ़ सफाई कर रहे है | भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क के क्रम में विधायक ने विधान सभा सहित जिला के आमजनों से 22 जनवरी को अपने अपने घरों में राम ज्योति जलाकर दिपावली मनाने की अपील की |

श्री खेमका ने कहा राम भक्तों द्वारा मंदिरों को सजाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है | जगह जगह हनुमान चालीसा तथा अखंड रामायण पाठ का वाचन प्रारंभ है |

22 जनवरी को भगवान् रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पूज्य साधू संतो के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शामिल होंगे | इस एतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को पूर्णिया क्षेत्र वासी 22 जनवरी को जगह जगह होने वाले सीधे प्रसारण व्यवस्था के माध्यम से अयोध्या मंदिर में रामलला का दर्शन लाभ ले सकेंगे | विधायक ने कहा 22 जनवरी के बाद विधान सभा क्षेत्र से श्रद्धालु एवं कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में अपने आराध्य श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम जायेंगे |

Purnea

Jan 20 2024, 15:08

पत्नी और ससुराल वालों से झगड़े के बाद युवक न उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान

पूर्णिया : जिले में 20 वर्षीय लड़के ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने पत्नी और ससुराल वालों से झगड़े के बाद ये खौफनाक कदम उठाया। डेढ़ साल पहले ही लड़के ने प्रेम प्रसंग में कटिहार की लड़की से शादी की थी। लव को अरेंज में बदला था। 

वहीं लड़के के इस कदम में बाद से उसकी पत्नी और घरवालों का रो -रोकर हाल बेहाल है। मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के वार्ड 22 के पार्वती हाता से जुड़ी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाने के पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीच पूर्णिया भेज दिया गया है। 

मृतक की पहचान भट्टा बाजार के वार्ड 22 के पार्वती हाता निवासी रामजी राय के बेटे ध्रुव कुमार उर्फ मोहित कुमार (20) के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए मृतक के भाई शुभम राय ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।

डेढ़ साल पहले ही मृतक ने कटिहार जिले की रहने वाली गरमा टोला इलाके के पानी टंकी निवासी केदार प्रसाद साह की बेटी भूमि कुमारी (18) से प्रेम प्रसंग में शादी की थी। इसके बाद से ही अक्सर उनका भाई तनाव में रहता था। लड़की और ससुराल वालों से अक्सर उसकी कहासुनी होती रहती थी। 

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अचानक उनके भाई के कमरे से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। इतने में ही उसकी पत्नी की चीखने और फिर विलाप की तेज आवाज आने लगी। 

कमरे में देखने पर भाई बिस्तर पर लेटा था। उसे उल्टियां आ रही थी। इसके ठीक फौरन बात अपने भाई को जिम से पुणे में एडमिट कराया गया जहां इलाज के कुछ ही देर बाद उनके भाई ने दम तोड़ दिया।

काफी पूछताछ के बाद पत्नी ने उन्हें बताया बीती रात मृतक से उनकी व ससुराल पक्षी कहां सुनी हुई थी। इसके बाद वे गुस्से सो गईं। अजीब सी आवाज आने पर उनकी आंखे खुली तो पति कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलते मिले। उन्होंने किसी तरह फंदे को काटा। वे डर गई थीं, इसीलिए फंदे को छिपा दिया था।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में जुट गई है। परिजनों की ओर से थाने में आवेदन दिया जा रहा है।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 20 2024, 14:00

पूर्णिया में चित्रकार राजीव राज ने स्वर्ण भस्म से बनाई अयोध्या की तस्वीर


पूर्णिया : पवन तनय संकट हरन मंगल मूर्ति रूप / राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुरभूप...  

   

इन दिनों हर तरफ प्रभु श्री राम के पुनः अयोध्या लौटने का खुमार छाया हुआ है । अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी भारतवर्ष में हर तरफ देखी जा रही है। 

सबों का ऐसा मानना है कि मंदिर के निर्माण से एक माईने में पुन: प्रभु रामचंद्र की वापसी अयोध्या नगरी में हुई है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का यह मंदिर आने वाले कल में भारत में अवस्थित वैश्विक प्रतीक के रूप में जाना जाएगा। 

इसी विचारधारा के तहत पूर्णिया के जाने-माने कलाकार, लिम्का बुक अवार्ड व बिहार कल सम्मान के तहत राधा मोहन पुरस्कार से सम्मानित चित्रकार, राजीव राज ने भी अपनी तूलिका से इस पावन अवसर को दर्शाने के लिए एक ऐसे चित्र को चित्रित किया है। 

जिसमें यह दर्शाया गया है कि, इस राम मंदिर के उद्घाटन के पावन अवसर पर राम के अनन्य भक्त प्रभु हनुमान भी हाथों में राष्ट्रपुष्प लेकर अपने आराध्या प्रभु श्रीराम को अर्पित करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 

इस तस्वीर की खास बात यह है कि इस तस्वीर के केनवास पर बार बार राम नाम को इसके बैकग्राउंड में दर्शाया गया है और इस लेखन में जो रंग उपयोग में लाया गया है उसे तैयार करने में स्वर्ण भस्म को प्रयोग में लाया गया है ।

साथ ही लाल देही हनुमान जी अपने अराध्य को कमल पुष्प अर्पित करते हुए इस मंदीर में वैभव लक्ष्मी के वास होने का संदेश भी दे.रहे हैं। 

चित्रकार राजीव राज की यह सोच अनुपम तो है ही, साथ ही मौके पर हर्ष प्रकट करने का एक कलात्मक नजरिया भी है। 

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 19 2024, 20:03

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा जरूरतमंद के बीच किया गया कंबल वितरण

पूर्णियां : बढ़ते ठंड के मद्देनजर जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा जरूरतमंद गरीब निसहाय लोगों के बीच कमल वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम 19 जनवरी 2024 को अपराहन 04:35 बजे पूर्णिया व्यवहार न्यायालय के परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया सुजित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। 

इस कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया डॉ. निशांत कुमार प्रियदर्शी, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहित शंकर, तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रचना श्रीवास्तव, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महावीर प्रसाद, दशम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक रंजन, एवं व्यवहार न्यायालय, पूर्णियों के अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया। 

कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में ग्रीन पूर्णिया के अध्यक्ष डा० अनिल कुमार गुप्ता एवं सचिव रविन्द्र कुमार साह का भी सराहनीय सहयोग रहा।

          

व्यवहार न्यायालय पूर्णिया परिसर में कंबल वितरण के पश्चात वृद्धाश्रम पूर्णिया में भी कंबल वितरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव डा० निशांत कुमार प्रियदर्शी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया श्रीमती अदिति कुमारी एवं ग्रीन पूर्णियों के अध्यक्ष डा० अनिल कुमार गुप्ता, सचिव रविन्द्र कुमार साह, अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक द्वारा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

पूर्णिया से जेपी मिश्र

Purnea

Jan 19 2024, 18:03

मोदी गारंटी रथ शिविर में मोदी रथ का शहरवासियों ने किया स्वागत, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना का उठाया लाभ

पूर्णिया : शहर के गुलाबबाग सनौली चौक पर मोदी गारंटी रथ शिविर में शहरवासी ने मोदी रथ का स्वागत किया तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ उठाया| 

इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका ने लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, उज्ज्वला योजना से चूल्हा गैस सिलेंडर, भेंडर/फुटपाथी को स्वनिधि तथा उद्यमी को मुद्रा योजना का बैंक चेक वितरित किया| लाभुकों ने शिविर में लोगों के बीच मोदी योजना का जमकर तारीफ किया|

विधायक विजय खेमका ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी रथ पूर्णिया विधान सभा के पचीस स्थानों सहित जिला में लगभग दो सौ स्थानों पर केंद्र की योजना का लाभ का प्रचार प्रसार अब तक कर चुकी है| विकसित भारत यात्रा के माध्यम से पूर्णिया जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगभग पांच लाख से ज्यादा लोगों का मोदी की गारंटी रथ से सीधा संवाद हुआ है| बड़ी संख्या में लोगों ने पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, मातृवंदना, सुरक्षा बीमा, स्वनिधि, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड आदि का शिविर में रेजिस्ट्रेशन कराया| शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य का जाँच कराया| 

विधायक ने कहा देश की जनता का मोदी की गारंटी पर विश्वास है | मोदी जी ने आश्वस्त किया है कि सभी लाभुकों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ घर घर तक पहुंचेगा| श्री खेमका ने पूर्णिया जिला की जनता से अपील किया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा केंद्र सरकार की सभी योजना का लाभ पाने के लिए सम्बंधित विभाग में ऑन लाईन आवेदन जरुर करें| मोदी जी जाति पाति से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के साथ युवा, महिला, किसान और गरीब को खुशहाल देखना चाहते है| अब तक लगे स्थानों पर शिविर को सफल बनाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता तथा जिला प्रशासन की विधायक ने सराहना की|